आज का राशिफल : 15 नवंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। आपके मन की शंकाएं दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे।

वृष- आज व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।

मिथुन- आज आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। अनुचित कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आपको उचित सलाह मिलेगी, जो आपके काफी काम आएगी।

कर्क- आज विदेश से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रतिद्वंद्वियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। अपने स्वभाव में सौम्यता का भाव रखें। जिस अवसर को काफी समय से ढूंढ रहे थे, वह आपको प्राप्त हो सकता है।

सिंह-  आज नई संपत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग कर पाएंगे। फाइनेंस को लेकर समस्या दूर होगी। जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें।

कन्या- आज नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा।

तुला- आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलंब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक- आज व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपकी कार्यशैली में सुधार होने से अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे।

धनु- आज धन के कारण फंसे हुए मामलों का निराकरण हो सकता है। व्यापार में पहले की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं।

मकर- आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आएगी। लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है। आप नए प्रकल्पों को लेकर अत्यंत उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
कुंभ- आज किसी रिश्तेदार से नकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशांति हो सकती है। आपका मन आनंदित रहेगा। कारोबारियों में मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा।

मीन- आज परिजन आपके व्यवहार से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के उत्तम अवसर मिलेंगे। समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे।