Good News: डाक विभाग ने आधार सेवाओं के लिए खोले 882 केंद्र, लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 2220 डाकघर हैं संचालित
5 वर्ष के बच्चों का मोबाइल अपडेट कराना हुआ आसान
लखनऊ, अमृत विचार : डाक विभाग ने आधार सेवाओं को सुगम बनाने के लिए लखनऊ परिक्षेत्र में बड़े स्तर पर विस्तार करते हुए कुल 882 केंद्र संचालित कर दिए हैं। इससे आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए लगने वाली लंबी लाइनों से लोगों को राहत मिल रही है। विभाग ने पांच जिलों - अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली और सीतापुर में आधार केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ाई है।
5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के मोबाइल नंबर अपडेट कराना अब बेहद आसान हो गया है। अभिभावकों के लिए डाकघरों में यह सुविधा बिना प्रतीक्षा के उपलब्ध है। लखनऊ परिक्षेत्र में वर्तमान में कुल 2220 डाकघर संचालित हो रहे हैं, जिनमें आधार अपडेट और नामांकन की सुविधा तेजी से विस्तारित की जा रही है।
जिलों में स्थापित किटों और सीईएलसी उपभोक्ताओं की संख्या
अयोध्या : 51 किट, 1 कैंप किट, 177 सीईएलसी उपयोगकर्ता-कुल 229
बाराबंकी: 18 किट, 1 कैंप किट, 148 सीईएलसी कुल 167
लखनऊ डिवीजन: 58 किट, 1 कैंप किट, 70 सीईएलसी कुल 129
लखनऊ जीपीओ: 4 किट, 1 कैंप किट-कुल 5
रायबरेली: 25 किट, 1 कैंप किट, 165 सीईएलसी कुल 191
सीतापुर: 22 किट, 1 कैंप किट, 137 सीईएलसी कुल 160
आरएमएस ‘ओ’ डिवीजन: 1 किट
परिक्षेत्र में 179 आधार किट, 6 कैंप लैपटॉप किट और 697 सीईएलसी सक्रिय हैं। इन व्यवस्थाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधार सेवाएं अब अधिक सुलभ और सुचारु हो गई हैं।
सुनील कुमार राय, पोस्ट मास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र
