Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालुओं को 25 को मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश, 26 नवंबर को भी बंद रहेंगे VIP दर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिषद में उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण की गरिमा और सुरक्षा को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 25 नवंबर को वीआईपी व आम श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे उक्त तिथि को अयोध्या न पहुंचे। जिन लोगों को आमंत्रण दिया गया है उन्हीं लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

26 नवंबर को भी बंद रहेंगे वीआईपी दर्शन

सुरक्षा एजेंसियों, जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की संयुक्त समीक्षा में यह निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को भी वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। जब की आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ध्वजारोहण समारोह के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को सामान्य करने और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 

संबंधित समाचार