देवरिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा: राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में उमड़ी भीड़, कृषि मंत्री शाही ने संबोधित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

देवरिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उत्तर प्रदेश में देवरिया के बैतालपुर क्षेत्र में शनिवार को आयोजित एकता पद यात्रा प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता की नींव रखी। 

यह यात्रा ग्राम सकरापार खुर्द से शुरू होकर भटौली, बरपार, धनौती, बल्टिकरा होते हुए महुआडीह में समाप्त हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री शाही ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता की नींव रखी और आज हम उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए इस पदयात्रा को आगे ले जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव परिणामों को लेकर कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता को चुना है, यह हमारे लिए भी प्रेरणा है। समारोह को सम्बोधित करते हुए कि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की एकता की भावना को हम उद्योग और रोजगार के माध्यम से भी जीवंत करेंगे।

इस यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकजुटता की नई ऊर्जा भर दी है। उन्होंने कि बस्ती के एक इंजीनियरिंग कालेज का नाम सरदार पटेल के नाम पर किया गया है। पदयात्रा के दौरान जगह‑जगह पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और नारे‑बाज़ी ने माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया।

ये भी पढ़े : 
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, मामला दर्ज  

संबंधित समाचार