UP: दुर्विजय शाक्य बोले...कांग्रेस ने सरदार पटेल को नहीं दिया, अब भाजपा दे रही है सम्मान 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बदायूं विधानसभा की पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा में पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ सरदार पटेल चौक से शुरू हुई।

फिर भगत सिंह चौक, कार्तिकेय चौक, गोपाल टॉकीज, दातागंज तिराहा, रेलवे क्रासिंग, एपी इंटरनेशनल स्कूल, गांव लखनपुर होते हुए आमगांव पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा करके पद यात्रा का स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय भी शामिल रहे। पद यात्रा ने लगभग 12 किमी का सफर तय किया। जहां जनसभा का आयोजन किया गया। 

खेड़ा नवादा पर मुस्लिम समाज और भगत सिंह चौक पर पंजाबी सेवा समिति और अन्य लोगों ने स्वागत किया। भगवान कार्तिकेय चौक पर कुमार तनय वैश्य समाज, लोची नगला पर भाजपा नेता मनोज कृष्ण गुप्ता व सभासद मोहित सक्सेना, दातागंज तिराहा पर अमन गुप्ता, धर्मा सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर राणा प्रताप सिंह, एचपी इंटरनेशनल स्कूल पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, सोबरनपुर चौराहा पर प्रधान राजवीर सिंह के बाद आमगांव में प्रधान नरेंद्र सिंह पटेल, आर्येंद्र सिंह पटेल, श्रीकृष्ण पाठक, अंकित शाक्य आदि ने स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नसीम खान के आवास पर जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद शीराज आलम के नेतृत्व में सलीम खान राना, शमीम एजाज खान, शोएब, बब्बू, लईक, खालिद, जसीम खान, मोहसिन खान, अख्तर, मुजाहिर अली के साथ पद यात्रा पर पुष्पवर्षा की। 

आमगांव में जनसभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि लौह पुरुष की जयंती पर उनके सम्मान में पूरे देश में पद यात्रा निकाली जा रही हैं। देश को बनाने मे सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान है। उनके इरादे बहुत मजबूत थे। वह नहीं होते तो आज देश की बहुत खराब स्थित होती। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले सरदार पटेल को कांग्रेस ने वह सम्मान नहीं दिया जो उन्हें मिलना चाहिए था। 

भाजपा वह सम्मान देने का काम कर रही है। सदर विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों को भारत में एकीकृत करने का काम किया था। मोदी सरकार सरदार पटेल को सम्मान दे रही है। पद यात्रा में उत्साहित दिखे कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने 12 किमी पैदल चलकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल व अशोक भारती ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, अनेकपाल सिंह पटेल, हरिओम पाराशरी, एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, मोनिका, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, सुरजीव गुप्ता, आर्येंद्र पटेल, धीरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, सड़कों पर लगा रहा जाम
पद यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ता उत्साहित थे। हाथ में तिरंगा और जुबान पर वंदे मातरम के जयकारे थे। हजारों लोगों के सड़क पर एक साथ पैदल चलने की वजह से जगह-जगह जाम लगा रहा। पहले से निर्धारित कार्यक्रम की वजह से यातायात पुलिस भी मुस्तैद रही। वाहनों के रूट व्यवस्थित करके भेजा गया।

संबंधित समाचार