AKTU बना रहा इंजीनियरिंग के छात्रों को वेब डेवलमेंट में एक्सपर्ट... इस दिल से आयोजित की जा रही कार्यशाला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय छात्रों को नई तकनीकी में दक्ष बनाने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित कर रहा है। ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में चलने वाली इन कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उद्योग विशेषज्ञ सीधे छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें मौजूदा बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंगे। कुलपति प्रो. जेपी पांडे के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग स्कोरटेक कंपनी के सहयोग से इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ऑफलाइन मोड में दो प्रमुख कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है।

15-15 घंटे के दो कोर्स से बनेंगे स्किल्ड

विश्वविद्यालय परिसर में 17 से 22 नवंबर तक वेब डेवलपमेंट और एचवीएसी के दो कोर्स कराए जाएंगे। दोनों 15-15 घंटे के होंगे, जिनमें बीटेक द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष और पासआउट छात्र शामिल हो सकेंगे। वेब डेवलपमेंट कोर्स में विशेषज्ञ फ्रंट एंड, बैक एंड डेवलपमेंट, हाइबरनेट ओआरएम, डेटाबेस मैनेजमेंट और क्लाउड प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण देंगे। वहीं एचवीएसी कोर्स में एचवीएसी की बेसिक समझ, चित्रांकन, एसी-वेंटिलेशन लेआउट, चिल्ड वाटर स्कीमैटिक, साइकोमेट्रिक चार्ट, हीट लोड कैलकुलेशन और साइट विजिट शामिल है।

कोर्स पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव के अनुसार विश्वविद्यालय छात्रों को नई तकनीक में प्रशिक्षित करने को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि उन्हें रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हों।

 

संबंधित समाचार