Bareilly : अधिवक्ता के पति पर गोली चलाने वाले भाजपा नेता के करीबी दो भाइयों पर लगा गुंडा एक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादारी थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के पति की स्कूटी रोककर गोली चलाने वाले भाजपा नेता के करीबी दो भाइयों जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर और टिंकू राठौर के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कराई है। अब जल्द ही दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कराई जाएगी।

जोगीनवादा निवासी अधिवक्ता रीना सिंह ने आरोप लगाया था कि 8 दिसंबर 2024 को मोहल्ले के ही सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक तमंचा, गोपाल मिश्रा समेत कई अज्ञात लोगों ने रंजिश के चलते उनके पति लखन सिंह की स्कूटी को रोककर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए लखन के भाई सूरजभान, प्रेमपाल और दरबारी लाल पर भी हमला कर दिया।

 हमले में सूरजभान और लखन के पैर और प्रेमपाल के पेट में गोली लगी। दरबारी लाल के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। रीना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टिंकू, आकाश और विशाल राठौर एक भाजपा नेता के करीबी हैं। दोनों भाईयों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार