सनातन एकता यात्रा: मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर कहा, सिनेमा से करेंगे सनातन की सेवा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। बागेश्वर धाम वाले बाबा यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सनातन एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बॉलीवुड हस्तियों के जुड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। रविवार को अपने अंतिम पड़ाव पर यात्रा वृंदावन के लिए रवाना हुई। मगर उससे एक दिन पहले मथुरा पहुंचकर बॉलीवुड अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने यात्रा में हिस्सा लिया।

मथुरा पहुंचे मुकेश जे भारती ने कहा कि सनातन को बढ़ावा देने वाली इस यात्रा में आस्था का सैलाब देखकर वह खुद हैरान हैं। उनके लिए ये बेहद आलौकिक और अकल्पनीय क्षण था। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आमंत्रण पर वह मुंबई से मथुरा आकर यात्रा से जुड़े। बागेश्वर धाम वाले बाबा से सनातन को लेकर भी चर्चा हुई। निर्माता मंजू भारती ने बताया कि भविष्य में बॉलीवुड में सनातन को बढ़ावा देने वाली फिल्मों पर काम करने की तैयारी है, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी उन्हें यही सलाह दी है।

सिनेमा से करेंगे सनातन की सेवा
निर्माता मंजू भारती ने बताया कि बड़ा पर्दा आम जनमानस को हमेशा से अपनी तरफ खींचता रहा है, अगर सिनेमा की स्क्रीन से सनातन की सेवा करने का मौका मिलेगा तो इससे ज्यादा उनके लिए हर्ष की बात नहीं हो सकती। हर सनातनी का यही कर्तव्य है कि वह जिस भी पेशे से जुड़ा हो, वहीं रहकर सनातन धर्म के लिए काम करे। इससके लिए सबसे पहले हिंदू हित के प्रति हमें हमारे कर्तव्य का बोध होना जरूरी है।

सनातनी युवाओं के ध्वजवाहक धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहा कि इस वक्त हम बागेश्वर धाम वाले बाबा को सनातन के ध्वजवाहक के रूप देख रहे हैं। बेहद कम उम्र में सनातनी युवाओं की प्रेरणा का स्त्रोत बनना अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं। वह करोड़ों सनातनी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन चुके हैं, लिहाजा युवा उनके जीवन के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए आतुर हैं। इसलिए कभी उनके जीवन पर फिल्म बनाने का मौका मिला तो वह खुद उनके किरदार को निभाकर धन्य हो जाएंगे। 

 

संबंधित समाचार