जंतर मंतर पर 11 दिसंबर को इकट्ठा होंगे देशभर से शिक्षक, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ होगा आंदोलन
लखनऊ, अमृत विचार: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार को ऑनलाइन बैठक कर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने को रणनीति बनाई। 11 दिसंबर को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के नेतृत्व में देशभर के शिक्षक शामिल होंगे।
पाण्डेय ने कहा कि सभी राज्यों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। सभी अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एक साथ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। बैठक में गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, संभल आदि पड़ोसी जिले के जिलाध्यक्ष मंत्रियों ने हजारों शिक्षकों को शामिल कराने की जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
