Bareilly : कूड़ा डालने के विवाद में हुआ पथराव...जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मोहनपुर में कूड़ा डालने का विवाद सोमवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्ष लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। झड़प में दोनों तरफ से सात लोग घायल हैं।

मामला मोहनपुर के वार्ड नंबर एक का है। सोमवार सुबह वार्ड की रहने वाली एक महिला ढेर पर कूड़ा डालने गई थी। जिसका पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने विरोध किया। पहले पक्ष का कहना था कि उसी जगह कूड़ा डाल रहे हैं, जहां सारे गांव के लोग डालते हैं। आरोप है कि कूड़ा डालने गई महिला से पड़ोसियों ने जमकर गाली गलौज की। बस इसी बात पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से मामले में तहरीर देने की बात कही जा रही है।

 

संबंधित समाचार