Bareilly : कांग्रेस को किस बात का डर ? कहा- बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सावधानी बरतनी जरूरी
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को एक प्रेस क्लब में आयोजित मासिक बैठक में एसआईआर पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सावधानी बरतनी जरूरी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि एसआईआर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें फॉर्म को भरने के साथ 11 मान्यता प्राप्त आईडी में से एक आईडी प्रूफ लगाना है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर वार्डों में सक्रिय हैं, उनसे भी लोग मदद ले सकते हैं। जिस तरह से बिहार के चुनाव में जो चीजें सामने आई हैं, उसे लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दादा ने पदाधिकारियों से कहा कि मोहल्लों में जाकर एसआईआर को लेकर लोगों की मदद करें। उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि बिहार चुनावों के बाद हम सभी को सावधानी बरतनी है। रिया, रहमान, हरीश गंगवार, कमरुद्दीन सैफी, चंद्रपाल कश्यप, अयाज खान, उल्फत सिंह कठेरिया, नाहिद सुल्तान, ब्रह्मानंद शर्मा, दत्त राम गंगवार, रफत आलम ,अमित कश्यप ,गुड्डू खान आदि मौजूद रहे।
