विधि विश्वविद्यालयः पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ में सिर्फ तीन एडमिशन... 5 सीटों में प्रवेश पर ही हो सकता है संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ एंटरटेनमेंट एंड एथिक्स में अब तक सिर्फ तीन छात्रों ने प्रवेश लिया है। कोर्स में अधिकतम 30 सीटें हैं। नियमावली के अनुसार 15 सीटों के प्रवेश पर ही इसका संचालन किया जा सकता है। प्रवेश के लिए सात आवेदन आए और सिर्फ तीन आवेदकों ने ही प्रवेश लिया है।

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में मीडिया लॉ, एंटरटेनमेंट और एथिक्स का बहुप्रतिक्षित पीजी डिप्लोमा इस वर्ष प्रक्रियात्मक खामियों और जल्दबाज़ी में किए गए निर्णयों के कारण अजीब स्थिति में पहुंच गया है। 

विश्वविद्यालय सूत्रों कहना है कि कोर्स की आधिकारिक शुरुआत तो हो गई, पर सीटों का बड़ा हिस्सा खाली रह गया। कोर्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हुईं, जिससे छात्रों तक जानकारी ही नहीं मिल पाई।

संबंधित समाचार