यात्रीगण कृपया ध्यान दें : कानपुर सेंट्रल से चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के ब्रिज संख्या 17, ब्रिज नंबर 163, ब्रिज नंबर 137 एवं ब्रिज नंबर 232 पर होने वाली मरम्मत के कारण कानपुर सेंट्रल स्टेशन से काठगोदाम तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। 
 
ये गाड़ियां निरस्त रहेंगी
 
  1. गाड़ी संख्या 12209 कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम 31 मार्च 2026 तक रद रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12210 काठगोदाम से सेंट्रल स्टेशन 30 मार्च 2026 तक निरस्त रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22431 सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार मराजन 31 मार्च 2026 तक रद रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन से सूबेदारगंज 1 अप्रैल 2026 तक निरस्त रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 22705 तिरुपति से जम्मू तवी 31 मार्च 2026 तक निरस्त रहेगी।
  6. गाड़ी संख्या 22706 जम्मू तवी से तिरुपति 3 अप्रैल 2026 तक निरस्त रहेगी।
ये गाड़ियां आंशिक रुट तक ही चलेंगी
 
  1. गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग से शहीद कैप्टन तुषार महाजन 31 मार्च 2026 तक जालंधर कैंट तक ही चलेगी
  2. गाड़ी संख्या 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन से दुर्ग 2 अप्रैल 2026 तक जालंधर कैंट तक चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 20433 सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो कटरा 31 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट तक जाएगी।
  4. गाड़ी संख्या 20434 श्री माता वैष्णो कटरा से सूबेदारगंज 1 अप्रैल 2026 तक अंबाला कैंट तक चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग से शहीद कैप्टन तुषार महाजन 25 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट तक जाएगी।
  6. गाड़ी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन से दुर्ग 27 मार्च 2026 तक अंबाला कैंट तक चलेगी।
  7. गाड़ी संख्या 20985 कोटा से शहीद कैप्टन तुषार महाजन 25 मार्च 2025 तक लुधियाना तक जाएगी।
  8. गाड़ी संख्या 20986 शहीद कैप्टन तुषार महाजन से कोटा 26 मार्च 2026 तक लुधियाना तक जाएगी।

संबंधित समाचार