Uttarakhand Festival: उत्तराखंडी लोक संस्कृति की झलक पाने को उमड़ा लखनऊ... जमकर की खरीदारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तराखंड महोत्सव में नौंवें दिन सांस्कृतिक पंडाल से लेकर मेला स्थल भीड़ उमड़ पड़ी। लोकनृत्यों और लोकगीतों का आनंद लेने के साथ लोगों ने मेले में अमरीकन भुट्टा,पहाड़ की दालें, मडूवे का आटा, सब्जियां, बाल मिठाई, सिंगोड़ी, चाकलेट, बीकानेरी नमकीन का जायका लिया और तंदूरी चाय भी पी। उत्तराखंडी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्रों की भी खूब खरीदारी की गई।

MUSKAN DIXIT (28)

गोमती तट स्थित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे महोत्सव मंगलवार को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान मंजू बिष्ट भी शामिल हुईं। शाम को ग्रेस एट पेस स्टूडियो एंड अकादमी की ओर से शैलजा श्रीवास्तव के निर्देशन में सरस्वती वन्दना और राजस्थानी नृत्य घूमर, स्वरांजलि कला केन्द्र की ओर से संध्या प्रजापति के निर्देशन में कथक, गढ़वाली व जौनसारी नृत्य हुआ।

MUSKAN DIXIT (34)

ऋषभ के गायन और राघव के पंजाबी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। देवभूमि वृन्दावन जनसरोकार समिति पीजीआई वृन्दावन क्षेत्र से प्रेम सिंह बिष्ट, नया सवेरा फाउंडेशन नीलमत्था की पिंकी नौटियाल, यूथ सांस्कृतिक समिति गोमती नगर के सार्थक रावत और सृजन ग्रुप चिनहट की सुनीता रावत एवं राजेश्वरी रावत के निर्देशन में डांस उत्तराखंड डांस सीजन-4 के तृतीय राउंड में चार दलों ने प्रस्तुतियां दीं।

MUSKAN DIXIT (29)

रामलीला समिति तेलीबाग से राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जौहार मुन्स्यार सांस्कृतिक दल विकास नगर से नन्दा रावत, तेलीबाग रामलीला समिति से दीपा ऐरी, उमंग ग्रुप वसुन्धरापुरम से सुशीला नेगी और विकास नगर से त्रिलोचनी रावत के निर्देशन में झोड़ा प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में पांच दलों ने सामूहिक झोड़ा नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वन्दना सनवाल के निर्देशन में संस्कृति विभाग देहरादून के सहयोग से आये संस्कृति एवं सामाजिक संस्था के मेहमान कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी।

MUSKAN DIXIT (33)

काफव चित्रकला अनुभूति प्रथम

दोपहर में काफव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें अनुभूति को प्रथम, सानवी को द्वितीय और प्रबुद्ध को तृतीय स्थान मिला। न्यू पब्लिक एकेडमी इंटर कालेज कल्याणपुर के बच्चों में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें शाहिना के ग्रुप को प्रथम, ज्योति, अर्पिता और प्रियंका के ग्रुप को द्वितीय और मानसी, करन, नंदनी, तरंग, सृष्टि के ग्रुप को तृतीय स्थान मिला।

MUSKAN DIXIT (30)

प्रसिद्ध डांसर अंकित कुमार की प्रस्तुति पर थिरके लोग

स्टार नाइट में उत्तराखंड के प्रसिद्ध डांसर अंकित कुमार की प्रस्तुति से लोग झूम उठे। उधर, वाइस ऑफ़ उत्तराखंड में प्रवासी गायकों की स्वरचित व अन्य रचनाओं में जगत सिंह धपोला, दर्शन सिंह परिहार, बबली भण्डारी एवं हरितिमा पन्त चारों गायकों ने अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोहा।लीरिक एकेडमी ऑफ़ म्यूजिक के मनीद्य त्रिपाठी एवं अनीता सिंह तथा नूपुर संस्था महानगर की विभा नौटियाल के निर्देशन में नाचेगा भारत के तीसरे राउंडमें अच्छे नृत्य देखने को मिले।

MUSKAN DIXIT (32)

संबंधित समाचार