बस्ती : शादी समारोह में पहुंची पहली पत्नी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ढोल नगाड़ों के बीच पसरा सन्नाटा
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकवालिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में दूसरी शादी कर रहे युवक के जयमाल पर पहली पत्नी की एंट्री से सनसनी फैल गई। फिर क्या था पति के चेहरे लाल पीले पड़ गए। इसके बाद पति-पत्नी के बीच स्टेज पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
साथ ही खुशी के ढोल नगाड़ों के बीच सन्नाटा पसर गया। शादी में आए मेहमानों को भी पानी तक नहीं नसीब हुआ, मामला बढ़ने लगा तो पुलिस को किसी ने सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की, फिलहाल शादी को रुकवा दिया गया है।
बता दें गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली रेशमा और बस्ती के गणेशपुर का रहने वाला युवक विनय आनंद शर्मा अंकलेश्वर में पढ़ाई के दौरान एक दूसरे के करीब आए। जिसके बाद 9 सालों तक इनके बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ, साथ में जीने मारने को कसमें खाने लगे और अंततः दोनों परिवार की राजी खुशी से 30 मार्च 2022 को दोनों की कोर्ट में शादी हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने भी धूमधाम से शादी की।
सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, इस दौरान विनय ने रेशमा के खाते से लाखों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराया और एक गाड़ी भी फाइनेंस पर ली। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। मामला कोर्ट में पहुंचा अभी दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ था और विनय अपने गांव बस्ती चला आया, यहां पर पिरेली गांव में एक लड़की से उस की घर वालों ने शादी तय कर दी।
विनय बैंड बाजा इलाका दूसरी शादी के लिए पिरैला गांव बारात लेकर पहुंचा। इसी दौरान उसकी शादी की जानकारी उसकी पहली पत्नी को पता चल गई, फिर क्या था पहली पत्नी अपने पति की दूसरी शादी में जा धमकी और हंगामा करते हुई शादी को रुकवा दिया। उसने कहा कि शादीशुदा होते हुए भी उसका पति दूसरी शादी कर रहा है, जबकि दोनों ने कोर्ट मैरेज शादी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शादी रुक गई।
एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि पैकवालिया थाना के पिरैला गांव में एक शादी समारोह चल रहा था उसी दौरान एक अदर स्टेट की रहने वाली है। उसने एप्लीकेशन देकर अपने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोनों पक्षों ने विधिक कार्रवाई तक शादी न करने पर सहमति जताई है।
