Jobs: संस्कृति विभाग में होंगी नियुक्तियां, मांगे आवेदन... देखें पूरी details
अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ, अमृत विचार : पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि उप्र. के सांस्कृतिक उन्नयन में संस्कृति मंत्री का विशेष प्रोत्साहन एवं ध्यान रहता है, विभाग इसी संकल्पना को साकार कर रहा है। इस दौरान संस्थान में आवश्यक स्टाफ की नियुक्तियों के लिए अधियाचन भेजने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रमुख सचिव ने सोमवार को मंगलवार 17 नवंबर को संपन्न अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की बैठक पर्यटन भवन में हुई। बैठक में संस्थान की प्रगति, अधोसंरचना विस्तार एवं शोध को लेकर विचार मंथन किया गया। नवीन कार्यालय को भूमि के चयन के लिए प्रस्तुत संभावित स्थलों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया, जिनमें परिवहन, सुरक्षा, तकनीकी सुविधाओं और दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
साथ ही रामायण, वेद, उपनिषद एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित शोध कार्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गति देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, पांडुलिपि संरक्षण प्रयोगशाला, ऑडियो-विजुअल शोध स्टूडियो तथा अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग कार्यक्रमों की स्थापना पर विस्तार से चर्चा हुई।
