Hockey Tournament: सीतापुर, लखीमपुर, झांसी और भदोही अंतिम चार में... जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को सीतापुर ने मेरठ को 9-0 से करारी शिकस्त देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में लखीमपुर ने गाजीपुर को 3-2, झांसी ने बाराबंकी को 6-0 और भदोही ने कानपुर को 2-0 से पराजित कर अंतिम चार में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

MUSKAN DIXIT (15)

सीबी गुप्त मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता में सीतापुर और मेरठ के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। मेरठ के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे के लिए ही संघर्ष करते दिखे। सीतापुर के कौशिक, अभिनीश ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन गोल दागे। कप्तान अमनदीप ने दो गोल किए। दूसरे मुकाबले में भदोही का सामना कानपुर से हुआ। खेल के 18वें मिनट में आदित्य ने साथी खिलाड़ी के पास पर पहला गोल किया और भदोही 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल के 36वें मिनट में आदित्य ने दूसरा गोल किया और भदोही को 2-0 से जीत दिलाई।

MUSKAN DIXIT (16)

तीसरे मुकाबले में लखीमपुर की भिड़ंत लखीमपुर से हुई। लखीमपुर ने 3-2 से जीत दर्ज की। अंतिम लीग मैच में झांसी की भिड़ंत बाराबंकी से हुई। मुकाबले झांसी की ओर से कप्तान राज कुशवाहा ने शानदार खेल दिखाया और तीन गोल किये। मो. ताशु, यश और सनी कुशवाहा ने एक-एक गोल किए।

संबंधित समाचार