Bareilly: ठगों ने युवक के नाम पर खुलवा दिए 14 खाते...एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
बिशारतगंज। साइबर ठगी के जाल में फंसा कर एक युवक के डाक्यूमेंट्स लेकर ठगों ने अलग-अलग बैंकों में उसके नाम से 14 खाते खुलवाए। उसके विरुद्ध पश्चिम बंगाल के हुगली के थाना कमरकुंड में मुकदमा दर्ज से मिलकर कहानी बताई। एसएसपी के आदेश पर विशारतगंज पुलिस ने साइबर ठगी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कस्बा बिशारतगंज निवासी अमरीश गोस्वामी ने एसएसपी से की शिकायत में बताया है कि उसने पड़ोस के गांव शाहबाजपुर में एक दुकान किराए पर ली थी वहां उसकी मुलाकात 5 फरवरी 2025 को गांव के ही समीर से हुई जिसने उसको मुंबई में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के बारे में बताया और उससे मुलाकात कराई इसके बाद 22 फरवरी को अमरीश उनके साथ मुंबई चला गया। जहां उसको मुंबई में चेंबूर के अशोका होटल में रखा गया।
समीर ने वहां आसिफ खान व अनस कुरैशी से मिलवाया । उन्होंने वहां अमरीश के आधार कार्ड में नाम पता बदलवाया और उसके नाम से अलग-अलग बैंकों में करीब 14 खाते खुलवा लिए जिनसे वह ठग अवैध ट्रांजैक्शन करते रहे और एक दिन अमरीश के विरुद्ध पश्चिम बंगाल में हुगली जिला के कमरकुंड थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें अमरीश तीन माह तक न्यायिक हिरासत में रहा। जमानत पर आने के बाद एसएसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी बताते हुए एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। विशारतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी समीर,आसिफ एवं बरेली के बटलर प्लाजा के महक कम्युनिकेशन के अनस कुरैशी और इमरान के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
