Moradabad: IFTM यूनिवर्सिटी का कैंपस बना रेसलिंग रिंग, मारपीट करती छात्राओं का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनिवर्सिटी का कैंपस छात्राओं के दो गुटों के बीच जंग का मैदान बन गया। छात्राओं के दोनों गुटों के बीच जमकर गुत्थम गुत्था हुई। कॉलेज स्टाफ ने बीच बचाव कराने की कोशिश की बावजूद इसके छात्राओं ने एक दूसरे के बाल नहीं छोड़े। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पूरा मामला मुरादाबाद की आईएफटीएम यूनिवर्सिटी का है, छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। वायरल वीडियो देखने से पता चलता है कि ये छात्राएं एक दूसरे को छोड़ने के मूड में नहीं थीं। वीडियो में पांच छात्राएं दिख रही हैं। पांचो दो अलग-अलग मोर्चे पर एक दूसरे के बाल नोचती हैं। जमकर लात घूंसे और थप्पड़ चले। कैंपस के अंदर इस तरह का मामला दूसरे छात्र-छात्राओं के लिए तमाशे का सबब बन गया। 

इधर छात्राएं एक दूसरे को पीट रही हैं, दूसरी तरफ छात्र शोर मचाने के साथ वीडियो भी बना रहे हैं। ऐसा लगता है कि यूनिवर्सिटी का कैंपस नहीं बल्कि कोई अखाड़ा हो। छात्राओं के बीच ये कुश्ती काफी देर तक चली। अन्य छात्र-छात्राओं ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया है। बताया जा रहा है कि लंच के दौरान छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं पाकबाड़ा इलाके की पुलिस के मुताबिक उन्हें मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

 

संबंधित समाचार