हरदोई : एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते पकड़ा! मुकदमें से नाम और धारा हटाने के लिए मांगी 70 हज़ार घूस
हरदोई। एसआई आकाश रोशवाल ने एक मुकदमें से नाम और धारा हटाने के नाम पर 70 हज़ार की रिश्वत मांगी,एंटी करप्शन टीम ने उसी रिश्वतखोर एसआई रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, साथ ही उस मुकदमें के आईओ को ढूंढा जा रहा है,जोकि भनक लगते ही कहीं निकल गया।
एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। जैसा कि बताया गया है कि माधौगंज थाने के रमजानी रुइया निवासी मरीज़ खां पुत्र फारूख ने माधौगंज थाने में तैनात एसआई आकाश रोशवाल से एक सौदा तय किया था।
दरअसल उसे एक संगीन मुकदमें में आरोपी था,रमीज़ ने एसआई आकाश रोशवाल और आईओ एसआई जयप्रकाश सिरोही के बीच तय हुआ था कि मुकदमें से उसका नाम और धारा हटा दी जाए, जिसके बदले में 70 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी गई।
सोमवार की दोपहर जैसे ही एसआई आकाश रोशवाल को रिश्वत के 70 हज़ार रुपये दिए गए। उसी बीच वहां पहले से घेराबंदी करे बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन रिश्वतखोरी में शामिल आईओ एसआई जयप्रकाश सिरोही को इसकी भनक लग गई और वह कहीं खिसक गया।
बताया गया है कि मामला साण्डी थाने पहुंचा,जहां केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है,उधर रिश्वतखोरी के इस मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। रिश्वतखोर एसआई आकाश रोशवाल के पकड़े जाने को ले कर पूरे दिन महकमें में कानाफूंसी होती रही।
