पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतना/मध्यप्रदेश। मझगवां थानाक्षेत्र स्थित नई बस्ती में 37 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को हुई और इन चारों के शव मंगलवार सुबह उनके घर में मिले हैं। मझगवां पुलिस थाना प्रभारी ओ …

सतना/मध्यप्रदेश। मझगवां थानाक्षेत्र स्थित नई बस्ती में 37 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को हुई और इन चारों के शव मंगलवार सुबह उनके घर में मिले हैं।

मझगवां पुलिस थाना प्रभारी ओ पी चौगड़े ने बताया कि मंगलवार सुबह जब 11:30 बजे तक धरमू वर्मा के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो धरमू को फांसी के फंदे से लटकता पाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां चार शव बरामद किए गए।

चौगड़े ने कहा कि धरमू वर्मा (37) की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जबकि उसकी 32 वर्षीय पत्नी और दो बच्चों की लाश कमरे में मिली। उसकी पत्नी एवं दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई है। इनमें से एक बच्चा पांच साल का था और दूसरा एक साल का था। चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चौगड़े ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

संबंधित समाचार