PM Kisan 21st Installment: जारी की गई पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किस्त, pmkisan.gov.in पर चेक करें स्टेटस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के पंडितपुर गांव स्थित रोहित जन सेवा केंद्र पर बुधवार को किसानों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सविता देवी ने की। बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से किसान सम्मान निधि कि 21 वीं किस्त जारी किए जाने का प्रसारण लोगों ने देखा।

बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री से किसान सम्मान निधि की कई किश्तें जारी की जा चुकी हैं। जिसका लाभ पात्र किसानों को मिल रहा है। बताया कि सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री को कराने के लिए कहा है। जिससे किसानों को उनकी खुद की जमीन से जुड़ी सभी सूचनाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध हो सकें। 

फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार कार्ड लिंक होगा,जिससे किसान देश के किसी भी हिस्से में रहकर अपनी भूमि की पूरी जानकारी मोबाइल या किसी भी जन सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था किसानों को पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करेगी।

इसके बाद एसडीएम ने एसआईआर की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह प्रक्रिया आने वाले चुनाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीएलओ से किसानों और ग्रामीणों को दिए जा रहे एसआईआर फॉर्म को भरकर जल्द से जल्द जमा करना जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति ने समय से एसआईआर फॉर्म जमा नहीं किया, तो उसे आगामी चुनाव में मतदान करने के अधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। 

बैठक में मौजूद किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री और एसआई आर प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के कर्मचारी, जन सेवा केंद्र संचालक, स्थानीय ग्रामीण, सीएससी जिला प्रबंधक अंकित शर्मा, दीपक पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :
यूपी के आठ जिलों के मदरसों की जांच : एटीएस ने मांगा मदरसों के बच्चों, पढ़ाने वाले मौलवियों और प्रबंधकों का ब्योरा

संबंधित समाचार