Good News :  बिजेथुआ-राजापुर संपर्क मार्ग का जल्द शुरू होगा निर्माण, शासनादेश का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत जिला पंचायत से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित बिजेथुआ-राजापुर संपर्क मार्ग (750 मीटर) के निर्माण कार्य को अब औपचारिक मंज़ूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान द्वारा अंतिम अनुमोदन दिए जाने के बाद विभागीय मुख्यालय से स्वीकृति जारी हो गई है। 

इस स्वीकृति में स्थानीय निवासी अचिन्त्य मणि पांडेय का विशेष योगदान बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष भर में इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए कई जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर स्मरण-पत्र भेजकर अनुरोध किया था। इनमें लोकसभा सांसद करण भूषण सिंह, तनुज पुनिया, आनंद भदौरिया, आर.के. चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय सेठ एवं क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम शामिल हैं। 

सड़क के निर्माण होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में प्रत्यक्ष सुविधा मिलेगी और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इधर, डॉ. अंबेडकर ग्राम विकास योजना के तहत वर्ष 2007 में चयनित इस मार्ग के नाम में संशोधन को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन के अनुसचिव स्तर से आख्या मांगी गई है। माना जा रहा है कि संपर्क मार्ग के नए नाम से संबंधित शासनादेश भी जल्द जारी हो सकता है।

संबंधित समाचार