SIR News: तमाम मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में भी हो रही दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचाने का काम लगभग पूरा है। इस बीच कई जिलों से गणना प्रपत्रों को भरने में मतदाताओं को आ रही दिक्कतों की भी सूचना मिली है। वर्ष 2023 की मतदाता सूची के भाग संख्या व क्रमांक आदि कुछ परिवार से जुड़ी सूचनाएं भरने में सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में कई सवालों को सुलझाने के लिए बीएलओ को तलाशना पड़ रहा है।

दरअसल, गणना प्रपत्र में वर्तमान सूचनाओं के अलावा परिवार से जुड़ी सूचनाएं, पिछली 2023 की मतदाता सूची सूची के भाग संख्या व क्रमांक आदि का भी उल्लेख करना है। हलांकि फार्म भरवाने से अधिक बीएलओ अभी फार्म घर-घर तक पहुंचाने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। कई जिलों से ऐसी सूचना हैं कि वितरण के दौरान बीएलओ प्रपत्र से जुड़ी खास जानकारी मतदाताओं के बीच साझा नहीं कर रहे हैं। इससे मतदाताओं में प्रपत्र भरने में कठिनाई भी उठानी पड़ी है।

संबंधित समाचार