Amethi News: कार और बाइक में जोरदार टक्कर... लगी भीषण आग, घायल चालक अस्पताल में भर्ती
अमेठी, अमृत विचारः शुक्रवार को सुबह तेज रफ्तार बाइक और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गए। टक्कर के बाद बाइक में भीषण आग लग गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार सवार कार लेकर मौके से भागने में कामयाब रहे।
दरसअल, यह पूरा मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना मार्ग स्थित सपहा गांव के पास का है जहां आज सुबह एक बाइक सवार युवक पनियार की तरफ से मुंशीगंज की तरफ आ रहा था जबकि एक कार मुंशीगंज से मुसाफिरखाना की तरफ जा रही थी। इसी बीच सपहा गांव के पास दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी की मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार सवार कार लेकर मौके से भागने में कामयाब रहे पूरे।
मामले पर मुंशीगंज एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बाइक पनियार की तरफ से आ रही थी और कार मुंशीगंज से मुसाफिरखाना की तरफ जा रही थी जहां दोनों में टक्कर हुई और बाइक में आग लग गई।घायल युवक को इलाज के लिए मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल युवक टिकरी गांव के आसपास का है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
