State Level TT Championship: लखनऊ के खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद, नोएडा में इकट्ठा होंगे विभिन्न वर्गों के 400 खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : मनोहर खिलनानी मेमोरियल राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से 23 नवंबर तक नोएडा में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से लगभग 400 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में पदक के लिए अपना कौशल दिखाएंगे। प्रतियोगिता में महिला, पुरुष के साथ बालक–बालिका वर्गों के अंडर-19, 17, 15, 13 और 11 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय अम्पायर आकाश यादव चीफ रेफरी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

लखनऊ के खिलाड़ियों से इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पुरुष वर्ग में दिव्यांश लखनऊ की ओर से चुनौती पेश करेंगे। सब-जूनियर बालक वर्ग में शौर्य गोयल और स्वास्ति चंद्रा जीत के लिए जोर लगाएंगे। कैडेट वर्ग में लक्ष्य और वर्तिका सिंह अपने खेल से प्रभावित करने उतरेंगे। वहीं होप वर्ग में प्रणीत अग्रवाल और आद्या गोयल से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। लखनऊ के ये सभी युवा खिलाड़ी प्रतियोगिता में पदक की प्रबल दावेदारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।

संबंधित समाचार