गोरखपुर: परफॉर्मेंस ग्रांट न मिलने पर प्रधानों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन
गोरखपुर। जिले के 37 गांव जो परफॉर्मेंस ग्रांट में चयनित हुए हैं उन गांवों के प्रधानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए 14 दिसंबर की शाम से विकास भवन में प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी प्रधानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि जिस पैसे से गावों का विकास होना है वो …
गोरखपुर। जिले के 37 गांव जो परफॉर्मेंस ग्रांट में चयनित हुए हैं उन गांवों के प्रधानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए 14 दिसंबर की शाम से विकास भवन में प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी प्रधानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि जिस पैसे से गावों का विकास होना है वो पैसा प्रधानों को नहीं मिल रहा है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि 6 महीने से प्रशासन से ग्रांट नहीं मिली है। नियमानुसार पैसे से ग्राम प्रधानों को स्वयं कार्य कराना है, किसी के द्वारा हस्तक्षेप न किया जाए।
प्रधान संघ के सचिव विवेक सिंह ने कहा कि हम लोगों को वित्तीय वर्ष 2016-17 के 14वें वित्त आयोग के सापेक्ष परफार्मेंस ग्रांट के तहत एक विशेष धनराशि उपलब्ध कराई गई थी, जिससे गांव में विकास कार्य होना था, लेकिन जिला प्रशासन के अमानवीय रवैए से और काम न करने देने के कारण अब तक वह पैसा फसा रहा।
विगत 6 महीने से जिला प्रशासन हम लोगों से मीटिंग और बैठक लेते रहा और अपर मुख्य सचिव पंचायत राज मनोज सिंह द्वारा जो शासनादेश आया है। उस शासनादेश के विरुद्ध यह अपना शासन आदेश जारी कर रहे हैं जो किसी भी सूरत में हम लोग लागू नहीं होने देंगे। जिला प्रशासन की अड़ंगेबाजी नीति से कार्य प्रभावित हो रहा है, चुनाव करीब आ गया है। यह लोग एक कमेटी का गठन कर रहे हैं। जबकि मनोज सिंह के शासनादेश में स्पष्ट लिखा गया है कि कहीं किसी प्रकार के कमेटी का गठन नहीं किया जाएगा और ग्राम पंचायत स्वतंत्र है अपना काम करने के लिए।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानों का कहना है कि हमारी जो परफार्मेंस ग्रांट सेक्शन है जो पहले 10 थी। उसका कार्य चल रहा है जो बाद में 24 हुई है उसका इसी महीने 10 तारीख को क्लियरीफिकेशन हुआ है। उनका कहना है कि जो टेंडर प्रक्रिया है उसे 7 दिन कर दिया जाए। ये जो परफार्मेंस ग्रांट का पैसा है ग्राम पंचायत का पैसा है जो रहेगा लैप्स नहीं होगा। इसमें अप्रूवल दे चुके हैं, और बाकी जितनों ने अप्रूवल दिया है आज इनको सेंशन भी मिल जाएगा।
