लखीमपुर खीरी: करदहिया में करंट लगने से पांच साल के बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

खेलते-खेलते कमरे में पहुंचा मासूम, नंगा तार होने से हुआ हादसा

सिंगाही, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के करदहिया गांव में घर में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया के करदहिया गांव निवासी रहीस का 5 वर्षीय पुत्र साहिल सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के एक कमरे में पहुंच गया। उसी कमरे में बिजली का एक नंगा तार पड़ा हुआ था। साहिल नंगे पैर था। वह जैसे ही तारों के संपर्क में आया। उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक साहिल कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब वे कमरे में पहुंचे तो साहिल जमीन पर बेसुध पड़ा मिला। बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

संबंधित समाचार