Amethi News: तेज रफ्तार बुलेट डीसीएम से टकराई, फौजी समेत तीन युवकों की मौत
अमेठी, अमृत विचारl सड़क हादसा सामने आया जहां देर रात तेज रफ्तार बुलेट बाइक सामने खड़ी डीसीएम से टकरा गई हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुलेट बाइक सवार तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित थौरा गांव के पास का है जहां इसी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के रहने वाले हीरालाल कोरी पुत्र रामसमुझ की बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी। इसी बारात में शामिल होने महाराजपुर गांव के 32 वर्षीय उत्कर्ष सिंह 25 वर्षीय बजरंग सिंह और 24 वर्षीय अंशु सिंह शामिल होने गए थे।देर रात सभी शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर महाराजपुर वापस जा रहे थे। यह सभी अभी थौरा गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक सामने खड़े एक डीसीएम से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक उत्कर्ष सिंह सेना के जवान थे और उनकी तैनाती कश्मीर में थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्कर्ष सिंह 21 नवंबर की दोपहर अपने गांव पहुंचे थे
