Lucknow News: सीएमओ कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के 150 मामले लंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को लंबित मामलों की संख्या घटकर मात्र 150 रह गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र पर अनुमोदन देने के कई मामले अटके हुए थे। इससे किसी की पेंशन रुकी थी तो किसी का फंड प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण लंबित था। परिजन लगातार सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। नए नियमों के तहत जन्म व मृत्यु पंजीकरण करने का अधिकार 21 दिन तक नगर निगम को है। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनुमोदन सीएमओ से लिया जाता है, जिसके बाद ही नगर निगम प्रमाण पत्र जारी करता है।

अधिकारियों का कहना है कि नवंबर माह के केवल 150 मृत्यु प्रमाण पत्र ही अब अनुमोदन हेतु लंबित हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए तीन एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों का निस्तारण कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार