बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चौकीदार का शव
हैदरगढ, बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विद्यालय के चौकीदार का शव विद्यालय के ही उसके कमरे में पाया गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उधर घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय पुलिस उपाधीक्षक ओवन कुमार गौतम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने पहुच कर पड़ताल की। कोतवाली पुलिस …
हैदरगढ, बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विद्यालय के चौकीदार का शव विद्यालय के ही उसके कमरे में पाया गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उधर घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय पुलिस उपाधीक्षक ओवन कुमार गौतम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने पहुच कर पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक रघुवंशी ने कहा की मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव निवासी सादिक (75 ) गांव के ही निकट हनुमंत नगर चौराहा में एक निजी विद्यालय में कई वर्षों से चौकीदार की पोस्ट पर विद्यालय की रखवाली कर रहा था।
मंगलवार 11:00 बजे मृतक के भाई समीर का पुत्र इबरार सादिक के लिए घर से खाना लेकर उसके विद्यालय स्थित कमरे में गया तो वहां उन्हें मृत अवस्था में पाया। इस पर पुलिस को सूचना दी। मृतक के चेहरे पर काले रंग के निशान पाए गए थे। मृतक 80 के दशक में टॉपटेन अपराधियों की सूची में हैदरगढ़ कोतवाली में दर्ज था।
इसकी शादी हुई थी पर बच्चे नहीं हुए थे। पत्नी गांव वाले घर में रहती है। मृतक के नाम गांव में खेती भी थी। मृतक चार भाई था। एक भाई का बेटा समीर इनकी देख रेख करता था। मृतक इधर कई वर्षों से हनुमंत नगर चौराहा लाही स्थित एक निजी विद्यालय में बतौर चौकीदार नियुक्त था। मृतक एक बार लाही का उप प्रधान भी बना था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतक सादिक की मौत ठंड लगने से हुई है फिर भी पीएम कराया जा रहा है।
