कृषि बिल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे विरोधी: मुकुट बिहारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जिले के भेटुआ ब्लाक के राजापुर के शिवदुलारी सिंह महिला पीजी कालेज में मंगलवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ये जो बिल सरकार ने पास किया, वो सरहानीय है इससे किसानों की …

अमेठी, अमृत विचार। जिले के भेटुआ ब्लाक के राजापुर के शिवदुलारी सिंह महिला पीजी कालेज में मंगलवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ये जो बिल सरकार ने पास किया, वो सरहानीय है इससे किसानों की दिशा और दशा में सुधार होगा। उनकी आय में वृद्धि होगी।

विपक्ष किसानो को गुमराह कर रहा है। कुछ किसान संगठन को सरकार विरोधी संगठन के लोगो के द्वारा उनको लगातार ग़ुमराह कर रहे है। सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ संगठनों के लोगो द्वारा किसानो को आगे कर के उनके कंधे पर बंदूक रख रही है। जब कि इस बिल से आढ़तिये जमाखोरी करने वाले बिचौलिये किसानों का शोषण करने वाले लोगों की दुकान बंद होगा। इसलिये उनको इस बिल से परेशानी है।

इस बिल के आने से किसान अपनी फसल की उपज कही किसी भी प्रदेश में बेच सकते है। उनको जहाँ ज्यादा पैसा मिलेगा, वो वही देगे। अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनन्त बिक्रम सिंह ने कहा कि इस बिल से किसानों को कोई परेशानी नही होगी, किसान खुश रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों का कृषि बिल से कोई लेना देना नही ,बिचौलिये और टुकड़े टुकड़े वाले गैग विरोध रहे हैं। इसय मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रबीन कुमार सिंह त्रिसुंडी, काशी प्रसाद तिवारी, भवानीदत्त दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी, तिलोई विधायक मैकेश्वर शरण सिंह के अलावा जिले के भाजपा के काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार