दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव पर ट्रैफिक डायवर्जन, जनेश्वर मिश्र पार्क समेत ये रूट बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि सुबह आठ बजे से डायवर्जन किया गया है।

इधर से न जाएं

- दयाल पैराडाइज चौराहा से जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-2 की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-4 से जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-5/6 की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-6/5 की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

- ताज अण्डरपास से जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

इधर से जाएं

- वाहन सीएमएस विशालखण्ड तिराहा, अम्बेडकर उद्यान चौराहा या ग्वारी चौराहा होते हुए जाएंगे।

- वाहन नीरज चौक चौराहा, अम्बेडकर उद्यान चौराहा होकर जाएंगे।

- वाहन जी-20 तिराहा शहीद पथ या दिलकुशा होते हुए जाएंगे।

- वाहन अम्बेडकर उद्यान चौराहा या सामाजिक प्रतीक स्थल चौराहा, 1090 चौराहा या समतामूलक चौराहा हाेकर जाएंगे।

संबंधित समाचार