Police Flag Day : डीजीपी ने पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी को लगाया “फ्लैग पिन”, केशव मौर्य ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर यहां ‘पुलिस कलर’ (झंडा) लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को उनके यहां सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने “फ्लैग पिन” लगाया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और सेवा-समर्पण की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण जी ने पुलिस कलर (झंडा) लगाया।’’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सतत योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 

पोस्ट में मौर्य ने कहा, ‘‘आपकी सतर्कता, प्रतिबद्धता और निरंतर सेवा ने प्रदेश में भरोसे और सुरक्षित वातावरण की नींव को और मजबूत किया है।” उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में शांति सुरक्षा और आदर्श कानून व्यवस्था के सूत्रधार, उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी समर्पित कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ 

संबंधित समाचार