खबर का असर : सृष्टि अपार्टमेंट में लीकेज की मरम्मत शुरू, चार साल से परेशान थे आवंटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अमृत विचार में 22 नवंबर को ''सृष्टि के फ्लैटों में लीकेज, सिर पर मंडराता खतरा'' शीर्षक से प्रकाशित खबर का लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। रविवार को पहुंची टीम ने फ्लैटों में लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इससे चार साल से परेशान आवंटियों को जल्द राहत मिलेगी।

अपार्टमेंट के ज्यादातर फ्लैटों में लीकेज, सीपेज और सीलन की समस्या कई साल से है। इससे छतों का प्लास्टर उखड़कर नीचे गिरता है और पानी भी भर जाता है। कमरों की दीवारें भी खराब हो गई हैं। आधे-अधूरे कार्यों के कारण अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए को हैंडओवर नहीं है।

6

इस कारण अनुरक्षण का कार्य एलडीए द्वारा किया जाता है और आवंटी चार साल से बराबर समस्या से एलडीए को अवगत करा रहे हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही थी। 22 नवंबर को अमृत विचार ने यह मुद्दा लापरवाही दर्शाते हुए प्रमुखता से उठाया था।

इसका अफसरों ने संज्ञान लेकर रविवार को टीम भेजी और पहले दिन फ्लैट संख्या डी-004 में पाइप लाइन लीकेज मरम्मत का काम शुरू किया गया। आवंटियों ने बताया कि फ्लैटों से निकले जर्जर सीवर पाइप लाइनों से जल रिसाव होता है। इनमें लगे पुराने और खराब सीआई पाइप हटवा कर पीवीसी लाइन डालने से ही समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

संबंधित समाचार