गुवाहाटी टेस्ट : मार्को का छक्का, भारतीय टीम 201 रन पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। मार्को यानसन (छह विकेट) और साइमन हार्मर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भोजनकाल के बाद भारतीय टीम को 201 रनों के स्कोर पर समेटकर 288 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत से पहली पारी में 288 रन से आगे रहने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। 

भोजनकाल के बाद 79वें ओवर में हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को एडम मारक्रम के हाथों कैच आउटकर कर दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बाद आठवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 48 रनों की पारी खेली।  भारत का आठवां विकेट194 के स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर यानसन ने एक छोर थामे जुझारू बल्लेबाजी कर रहे कुलदीप यादव को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। 

कुलदीप यादव ने 134 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 19 रन बनाये। इसके बाद यानसन ने 84वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (पांच) को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउटकर कर 201 के स्कोर पर भारत की पहली पारी का अंत कर दिया। भारतीय टीम की शुरूआत तो अच्छी रही थी, जब राहुल और जायसवाल ने अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन इसके बाद उनका कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। 

मार्को यानसन की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजो को कोई भी मौका नहीं दिया। कुलदीप और वॉशिंगटन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी जरूर हुई, लेकिन वह नाकाफी रही। इससे पहले झटकों से उबरते हुए वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 33) और कुलदीप यादव (नाबाद 14) ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए भोजनकाल तक भारत का स्कोर सात विकेट पर 174 रन पहुंचा दिया। 

चायकाल के बाद मार्को यानसन ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर जवाब हमले का प्रयास कर रहे कप्तान ऋषभ पंत (सात) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद यानसन ने नीतीश कुमार रेड्डी (10) और रवींद्र जडेजा (छह) को आउट कर भारत को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला और जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रन बटोरे। 

इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की अच्छी शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के नाम रहा। साइमन हार्मर (दो विकेट) की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने चायकाल तक भारत के 102 के स्कोर पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली। भारत ने आज यहां कल के बिना कोई विकेट खोए नौ रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। 

इसी दौरान यशस्वी ने 85 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 22वें ओवर में केशव महाराज ने केएल राहुल को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। केएल राहुल ने 63 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाये। इसके बाद 33 वें ओवर में साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को मार्को यानसन के हाथों कैच आउटकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। 

यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 35वें ओवर में हार्मर ने साई सुदर्शन (15) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में यानसन ने ध्रुव जुरेल (शून्य) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने जवाबी हमला किया, हार्मर के आते ही उन्हें सीधा छक्का जड़ दिया, लेकिन चाय के समय भारत पर बहुत दबाव था, पंत 6 रन पर थे और रवींद्र जडेजा अभी खाता नहीं खोल पाए थे, तब भी वे 387 रन पीछे थे।

 इससे पहले, साउथ अफ्रीका का पहली पारी का 489 रन का स्कोर बड़ा बना हुआ था और तीसरे दिन ही तेज टर्न दिखने लगा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 19.5 ओवरों में 48 रन देकर छह विकेट लिये। साइमन हार्मर ने 27 ओवर मे 64 रन देकर तीन विकेट झटके। केशव महाराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया। एडन मारक्रम दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट पारी में पांच कैच लेने वाले दूसरे फ़ील्डर बन गये। उनसे पहले ग्रीम स्मिथ यह कारनामा कर चुके हैं।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात