उत्तराखंड के टिहरी में सड़क हादसा :भारत दर्शन पर आए यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त में पांच की हुई मौत, बचाव कार्य में जुटी NDRF

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में कुंजापुरी के पास पर्यटकों का वाहन सोमवार को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष यात्री सहित कुल पांच पर्यटकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि 24 व्यक्तियों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया है।

सभी पर्यटक "भारत दर्शन" करने के क्रम में यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

टिहरी गढ़वाल के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि मां कुंजापुरी धाम के दर्शन करने के बाद पर्यटकों का वाहन संख्या यूके 14 पीए 1769 हिंडोलाखाल की तरफ जा रहा था तभी वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन लगभग 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना नरेंद्रनगर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन दल ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। श्री अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कुल 29 पर्यटक सवार थे। जिनमें से चार महिलाओं और एक पुरुष यात्री के शव राहत दलों ने बरामद किए हैं। 

जबकि अन्य 24 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि, तीन गंभीर रुप से घायलों को एम्स ऋषिकेश, चार को उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। इनके अलावा, 17 यात्री सामान्य अथवा मामूली घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून से संभागीय परिवहन विभाग की टीम भी दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक गुजरात राज्य के हैं। 

ये भी पढ़े : 
ग्रेटर नोएडा में कार दीवार से टकराकर कर पलटी: चालक की मौत, पुलिस ने क्रेन की मदद से दबे व्यक्ति को निकला बाहर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव