Inter-district athletics competition:18 पदक जीतकर  छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया बाराबंकी का गौरव, प्रतियोगिता में लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी: अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा डाभा सेमर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्री बैजनाथ शिव कला पीजी कॉलेज, मंगलपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीतकर बाराबंकी का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर कॉलेज के प्रतिभागियों ने न केवल संस्था, बल्कि जनपद सहित आसपास के जिलों में भी परचम लहराया है। 

विजेता प्रतिभागियों के महाविद्यालय पहुंचने पर तहसीलदार श्रीमती कविता ठाकुर, लेखपाल स्वयंवीर सिंह, पूर्व एमएलसी एवं कॉलेज संस्थापक रामपाल वर्मा, प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार वर्मा, प्राचार्य डॉ. अमरेश सिंह, बीटीसी एवं बीएड विभागाध्यक्ष आशुतोष कुमार वर्मा, शैक्षणिक समन्वयक डॉ. प्रेम चंद्र पटेल सहित विभिन्न संकायों के प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर प्रबंधक ने घोषणा की कि विजेता प्रतिभागियों को आगामी वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि प्रतियोगिता में बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर और बलरामपुर सहित कुल 51 महाविद्यालयों की टीमें शामिल हुई थीं। खेल प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के कुल 15 प्रतिभागियों शुभम, प्रियंका, मुस्कान, क्रांति, राखी, सुनैना, शांति, खुशबू, अभय सहित अन्य छात्रों ने विभिन्न इवेंट्स में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय की झोली पदकों से भर दी।

ये भी पढ़े : 
ग्रेटर नोएडा में कार दीवार से टकराकर कर पलटी: चालक की मौत, पुलिस ने क्रेन की मदद से दबे व्यक्ति को निकला बाहर 

संबंधित समाचार