बाराबंकी में प्रेमी के उकसाने पर विवाहिता ने लगाई थी फांसी, मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर थाना क्षेत्र में 23 दिन पूर्व विवाहिता ने खुद फांसी नहीं लगाई बल्कि उसके प्रेमी ने ऐसा करने के लिए उकसाया था। यह आरोप लगाते हुए मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 22 वर्ष का विवाह सतरिख थाना क्षेत्र में हुआ था, बेटी पिछले लगभग दो महीनों से एक गांव वासी शैलेंद्र के साथ प्रेम-प्रसंग में थी। 

शैलेंद्र ने विवाहिता को एक कीपैड मोबाइल भी दिया था, जिस पर दोनों की नियमित बातचीत होती थी। परिजनों के अनुसार, कई बार बातचीत करते हुए विवाहिता को पकड़ा भी गया था। तहरीर के मुताबिक एक नवंबर 2025 को अाधी रात के बाद महिला की नींद खुली तो उन्होंने खिड़की से देखा कि उनकी बेटी आंगन में साड़ी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। 

परिजनों का कहना है कि विवाहिता कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उसी दिन दोपहर बेटी व शैलेंद्र के बीच करीब 20 मिनट 40 सेकंड की बातचीत भी हुई थी, जिसके बाद से वह और अधिक तनाव मेें दिखाई दी। आरोप है कि शैलेंद्र द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण ही उनकी बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ये भी पढ़े : 
ग्रेटर नोएडा में कार दीवार से टकराकर कर पलटी: चालक की मौत, पुलिस ने क्रेन की मदद से दबे व्यक्ति को निकला बाहर 

 

संबंधित समाचार