बलरामपुर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर किया घटना को दिया था अंजाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विशाल पाण्डेय ने बताया कि रेहरा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रविवार को उनकी 13 वर्षीय बेटी को गांव का ही निवासी राम महेश टॉफी एवं पैसे का लालच देकर पास के जंगल में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी राम महेश को बजहा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़े :
भदोही में कार्पेट फैक्ट्री में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत: अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश 

संबंधित समाचार