कांग्रेस बन गई है नेतृत्वविहीन और अस्तित्वविहीन क्षेत्रीय पार्टी... बोला डॉ. दिनेश शर्मा- जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने नकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

50 लाख सांसद निधि से ऐशबाग रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल निर्माण का किया शिलान्यास

लखनऊ, अमृत विचार : राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को अपनी सांसद निधि से ऐशबाग रामलीला मैदान के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐशबाग रामलीला का ऐतिहासिक स्थल है श्री राम चरित्र का वर्णन करने के बाद सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास जी के शिष्यों द्वारा इसी रामलीला प्रांगण में रामलीला का मंचन किया गया था। श्री राम जन्म भूमि मंदिर में ध्वजारोहण के समय रामलीला परिसर में शिलान्यास एक ऐतिहासिक महत्व का बन जाता है। आज हर्ष का दिन है जब वर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम के जन्म स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्वविहीन, नेतृत्वविहीन क्षेत्रीय पार्टी बन गई है। अब ये पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इनकी मोहब्बत की दुकान अब नफरत और तुष्टीकरण की दुकान में बदल गई है। इनके नेता द्वारा बनाई जा रही जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने ठुकरा दिया है।

इसके बाद इस्माइल गंज स्थित नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेई डिग्री कॉलेज में अटल सभागार के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की राशि से प्रारंभ हो रहे निर्माण का शिलान्यास महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, पार्षद अनुराग मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद संदीप शर्मा, श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार