CM योगी खुद जाएंगे जेवर, एयरपोर्ट का करेंगे फाइनल रिव्यू, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन शुरू होने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करेंगे और सेक्टर-50 में नवनिर्मित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री पहले जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कामकाज की समीक्षा करेंगे। इससे पहले हवाई अड्डे पर विभिन्न मानकों की पड़ताल की गई। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा कुछ जगहों पर पर यातायात का मार्ग भी बदला जाएगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की टीम ने हवाई अड्डे पर सोमवार और मंगलवार को तैयारियों और कामकाज का निरीक्षण किया तथा मानकों की जांच की।

उन्होंने बताया कि टीम ने हवाई अड्डे के सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच की। अधिकारी के अनुसार टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंपेगी और वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही हवाई अड्डे को परिचालन का लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। 

संबंधित समाचार