डीएम ने की पुनरीक्षण की समीक्षा, शिथिलता पर जताई नाराजगी, कहा- 30 तक पूरा करें काम, निगरानी तेज करने का निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गुरुवार को सदर तहसील में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र के कार्य में शिथिलता पाएं जाने पर कड़ी नाराज़गी जताई। कहा कि सुपरवाइजर फील्ड में जाकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को प्राथमिकता पर करें। गणना प्रपत्रों को भरवाने का शत प्रतिशत कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। यदि किसी ने कार्य में शिथिलता बरती तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

कहा कि क्षेत्र में पांच-पांच लोगों की टीम बनाकर धीमी गति कार्य को और तेजी लाएं। जिन बीएलओ ने शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए। सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन बैठक करके कार्य की प्रगति की निगरानी करें। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित लोग थे।

संबंधित समाचार