बरेली: कृषि कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमृत विचार, सीबीगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में हुंकार भरी। सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकालते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बरेली दिल्ली-हाईवे पर पूर्व विधायक …
अमृत विचार, सीबीगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में हुंकार भरी। सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकालते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बरेली दिल्ली-हाईवे पर पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी के फार्म हाउस पर सैकड़ों की तादाद में किसान एकत्र हुए।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व किसानों ने जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर किसान यात्रा शुरू वैसे ही पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सीओ द्वितीय साद मियां समेत भारी पुलिस बल ने पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने बुझाने पर आक्रोशित सपा कार्यकर्ता व किसान शांत हुए।
किसान यात्रा का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के नेतृत्व में एसीएम सेकेंड अनूप चंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम अंसारी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है। इस व्यवस्था के समाप्त होने से कारपोरेट घरानों का कब्जा किसानों की जमीन पर हो जाएगा। अगम मौर्य ने कहा कि प्रस्तावित बिजली संशोधित विधेयक 2020 को रद्द किया जाए।
कृषि भूमि को कांट्रैक्ट फार्मिंग से नहीं जोड़ा जाना चाहिए तथा पराली जलाने से संबंधित एनसीआर वायु गुणवत्ता अध्यादेश 2020 रद्द करी जानी चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, कदीर अहमद, संजीव यादव, गौरव सक्सेना, कलीमुदीन, रविंद्र यादव, आदेश यादव, कम्बर एजाज शानू, शमीम अहमद, ओमपाल यादव, हैदर अली, भूपेंदर कुर्मी, क्षितिज यादव, कमल साहू, मनोहर यादव, जावेद वारसी, इरशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
