बिहार मंत्रिमंडल ने दी मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया। पिछले महीने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया था। मंत्रिमंडल ने ”सात निश्चय …

पटना। कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया। पिछले महीने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया था।

मंत्रिमंडल ने ”सात निश्चय पार्ट -2” के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दी। यह मुख्यमंत्री के सात निश्चयों का दूसरा हिस्सा है जो शासन पर उनके ब्लूप्रिंट की छाप है। पिछले कार्यकाल में पूरे हुए कार्यों के बाद अब यह अगली कड़ी है। मुफ्त कोरोना टीका सात निश्चय के कई अहम अवयवों में एक ”सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा” के तहत होगा। उल्लेखनीय है कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भी अपने घोषणापत्र में मुफ्त कोरोना वायरस टीके का वादा किया था। भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ राजग का घटक है।

संबंधित समाचार