28 साल बाद खुला प्रोन्नति का रास्ता: 97 बैच के 27 BEO बनेंगे BSA, अयोध्या मंडल के शिक्षा अधिकारियों को मिलेगी Promotion

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के लिए प्रोन्नति का रास्ता खुल गया है। करीब 28 साल बाद 1997 बैच के खंड शिक्षा अधिकारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर प्रोन्नति दी जाएगी। सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या मंडल को मिलने की उम्मीद है, जहां 27 खंड शिक्षा अधिकारियों की प्रोन्नति प्रस्तावित है। मंडल के अंतर्गत अम्बेडकरनगर जिले में सर्वाधिक 10 खंड शिक्षा अधिकारी इस दौड़ में शामिल हैं।

इसके अलावा अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी और बाराबंकी जिलों के अधिकारी भी इस सूची में हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी अभिलेखों की गहन जांच के लिए प्रत्येक मंडल में एक मंडलीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी और एक नामित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया जाएगा।

यह समिति 1997 बैच के खंड शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति पत्रावली, सेवा पुस्तिका, वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि , सत्यनिष्ठा प्रमाण-पत्र और अनुशासनिक कार्यवाही की स्थिति की बारीकी से जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम प्रोन्नति सूची जारी की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोन्नति लंबे समय से रुकी हुई थी और अब इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश शासन से मिले हैं। इससे न सिर्फ अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि बेसिक शिक्षा व्यवस्था में वरिष्ठ पदों पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती भी हो सकेगी। प्रोन्नति प्रक्रिया दिसंबर अंत या जनवरी 2026 तक पूरी होने की संभावना है।

शासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की प्रोन्नति होनी हैं। लाभान्वित होने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों के अभिलेखों की जांच होगी। इसके लिए सभी बीएसए को पत्र लिखा जा रहा है। अभी तक कुल 27 खंड शिक्षा अधिकारियों की संभावना है।-कौस्तुभ सिंह, एडी बेसिक, अयोध्या मंडल।

ये भी पढ़े : 
अयोध्या में हुआ 44वां रामायण मेले का समापन, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

संबंधित समाचार