फतेहपुर : अवैध संबंधों के शक पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटा, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में रविवार सुबह अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा निवासी अजय सिंह अपनी 30 वर्षीय पत्नी शिखा के साथ रहा करता है। बताया जाता है कि काफी दिनों से अजय को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अनैतिक संबंध है, इसके चलते अक्सर घर में कलाह हुआ करती थी। 

आज सुबह अजय ने तैश में आकर अपनी पत्नी शिखा को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारा, हत्या में प्रयुक्त हथियार लेकर खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने अजय को विरासत में लेकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार