उन्नाव में वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार... दुल्हा करता रह गया इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

उन्नाव। उन्नाव जिले में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब वरमाला की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात पुरवा पुलिस थाने के एक गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, अजयपुर गांव में एक बारात पहुंची थी, जहां वर और वधू पक्ष के परिवारों ने पारंपरिक ‘द्वार चार’ और अन्य रस्में पूरी कीं। दूल्हा-दुल्हन ने रिवाज के मुताबिक एक-दूसरे को वरमाला पहनायी। इसके तुरंत बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई जबकि दूल्हे का परिवार दूसरी तैयारियों में व्यस्त हो गया।

बाद में जब परिवार के सदस्य फेरे की रस्म के लिए दुल्हन को बुलाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो बाद में परिवारों को जानकारी मिली कि एक स्थानीय युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने बताया कि दुल्हन के पिता ने उस लड़के से फ़ोन पर बात की, जिसके बाद दुल्हन ने खुद अपने पिता से बात की। उसने अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई। एक चश्मदीद ने बताया कि इस घटनाक्रम से स्तब्ध दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई और दूल्हे पक्ष के लोगों को खाली हाथ ही वहां से लौटना पड़ा। दुल्हन के पिता ने पुरवा पुलिस थाने में उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात