आज का राशिफल : 3 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकारें। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। आपकी सफलताओं की लोग चर्चा करेंगे। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। अस्थमा के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

वृष- आज व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य सरलता से बन जाएंगे। साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं।

मिथुन- आज आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। पुराने मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। यात्राओं की योजना बना सकते हैं। नई स्किल्स सीखने के लिए बहुत अच्छा समय है।
 
कर्क- आज थकान और आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिए। गलतफहमी के कारण संबंधों में कटुता आ सकती है।

 सिंह- आज बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की संभावना है।

कन्या- आज रिसर्च संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें वरना आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकते हैं। मामा पक्ष के साथ अपने संबंध मधुर रखें।
 
तुला- आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। आपके मन में नए-नए आइडियाज आ सकते हैं। मित्रों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

वृश्चिक- आज भौतिक विलासिता का आनंद उठाएंगे। संतान की नौकरी से संबंधित समस्या का समाधान होगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पाएंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


धनु- आज व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की संभावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण थोड़ा अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

 
मकर- आज धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। दुष्ट लोगों की संगत से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देंगे। नया कार्य आरंभ करने में कठिनाई होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानियां होंगी।

कुंभ- आज व्यापार में बिक्री बढ़ने की संभावना है। आर्थिक समस्या दूर होगी। नई परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको कार्य करना चाहिए। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
 
मीन- आज आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो, तो मेडिकल चेकअप अवश्य कराएं। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। मौसम की वजह से एलर्जी व बुखार की परेशानी होगी।