बदायूं : गायब हो रहे थे पर्चे, सीसीटीवी में पता चला ले जा रहा है चूहा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कुछ दिनों से गायब हो रहे थे चिकित्सक की सीट पर रखे पर्चे

बदायूं, अमृत विचार। बिल्सी नगर के एक अस्पताल से रोज मरीजों के पर्चे गायब हो रहे थे। चिकित्सक स्टाफ को सुना रहे थे। लगातार हो रही पर्चों की चोरी की वजह से स्टाफ भी परेशान था। वह सोच रहे थे कि आखिर कोई व्यक्ति पर्चे क्यों चोरी करेगा। जिसके चलते चिकित्सक ने अपने केबिन में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जिसकी फुटेज से पता चला कि पर्चे की चोरी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक चूहा ले जा रहा था।

मामला बिल्सी के निजी अस्पताल का है। चिकित्सक के केबिन में उनकी सीट से पर्चे गायब हो रहे थे। अगले दिन पर्चे न मिलने पर स्टाफ की डांट पड़ती थी। सभी स्टाफ एक-दूसरे पर शक कर रहा था। कई दिनों से सिलसिला चलता रहा तो चिकित्सक ने केबिन में सीसीटीवी कैमरा लगवाया कि चोरी की जानकारी हो जाएगी। जिसमें एक चूहा रोज सुबह लगभग चार बजे उनके केबिन में आता था। और पर्चे ले जाता नजर आया है। चूहा कुर्सी से होता हुआ सीधा मेज पर गया और पर्चा उठाकर ले गया। चूहे ने और कुछ नहीं देखा या ले गया। जानकारी होने पर अस्पताल में हंसी का माहौल हो गया। स्टाफ ने चूहे को पकड़कर दूर ले जाकर छोड़ दिया।

संबंधित समाचार